Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आपके शहर में ताजा भाव

Anjali Tyagi
24 March 2026 10:11 AM IST
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आपके शहर में ताजा भाव
x

नई दिल्ली। काफी समय से सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल देखी गई है। हर दिन भाव गिरते और बढ़ जाते है। आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है। आज बड़े शहरों में आज सोना-चांदी के ताजा रेट आपको हैरान कर देंगे।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 24 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,35,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज दाम कम हुए हैं।

22 कैरेट गोल्ड के रेट

बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹1,29,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज दाम कम हुए हैं. अब अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सुबह तक सिल्वर ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम है।

क्या है गिरावट की वजह

एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने में गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमजोरी है। यानी तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक किया और बाजार में खरीदारी धीमी पड़ गई। अभी सोना-चांदी की कीमतें फिलहाल ग्लोबल संकेतों और फेड के फैसलों पर निर्भर हैं। ऐसे में निवेशकों को बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए।

Next Story