
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सोने चांदी की कीमतों...
सोने चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव! कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आपके शहर में ताजा भाव

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर लगातार सोने चांदी की कीमतों में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हर दिन सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज ये ₹500 सस्ता हुआ है। अब अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सुबह तक सिल्वर ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम है।
कितना हो गया आज का भाव
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 18 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. आज ये ₹530 सस्ता हुआ है।
क्यों हो रहा कीमतों में उतार चढ़ाव
ग्लोबल मार्केट में मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में आ रही तेजी और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने के कारण निवेशकों की सेफ हेवन एसिड की पसंद भी बदलती दिख रही है। मामूली तेजी आने के बाद मार्केट में मुनाफा वसूली दिख रही है।




