Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोना- चांदी के कीमतों में गिरावट के बाद आई तेजी! जानें देश के टॉप शहरों में आज का रेट

Shilpi Narayan
19 Feb 2026 10:59 AM IST
सोना- चांदी के कीमतों में गिरावट के बाद आई तेजी! जानें देश के टॉप शहरों में आज का रेट
x

नई दिल्ली। सोना- चांदी के कीमतों में गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिल रही है। देश में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,200 रुपये है, जो कल के मुकाबले 2,290 रुपये ज्यादा है। इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत आज 2,100 रुपये बढ़कर 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,650 रुपये है, जो बुधवार के मुकाबले 1,720 रुपये ज्यादा है।

देश के इन शहरों में सोने का ताजा भाव

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, कटक, विशाखापत्तनम, मैंगलोर, अमरावती जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 15,649 रुपये है। वहीं इन शहरों में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश 14,345 और 11,737 रुपये है।

दिल्ली, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, सूरत और अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,664 रुपये प्रति ग्राम है। इन शहरों में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 14,360 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,752 रुपये है।

Next Story