Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, शादी सीजन में आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर, जानें देश के टॉप शहरों का रेट

Shilpi Narayan
1 Dec 2025 10:54 AM IST
सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, शादी सीजन में आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर, जानें देश के टॉप शहरों का रेट
x

नई दिल्ली। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। जिससे शादी के सीजन में लोगों के जेब पर अच्छा खासा असर पड़ने वाला है। दरअसल, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,29,999 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,29,504 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

शादी-विवाह के सीजन में सोने की मांग भी अक्सर बढ़ती है

वहीं एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,794 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1000 रुपए की तेजी दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,794 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था। बता दें कि भारत में शादियों का सीजन चल रहा हैं। ऐसे में लोग जमकर सोना और चांदी की खरीदारी करते हैं। शादी-विवाह के सीजन में सोने की मांग भी अक्सर बढ़ जाती है।

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,30,630 रुपए

22 कैरेट - 1,19,750 रुपए

18 कैरेट - 98,010 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,30,480 रुपए

22 कैरेट - 1,19,600 रुपए

18 कैरेट - 97,860 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,31,670 रुपए

22 कैरेट - 1,12,700 रुपए

18 कैरेट - 1,00,650 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,30,480 रुपए

22 कैरेट - 1,19,600 रुपए

18 कैरेट - 97,860 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,30,530 रुपए

22 कैरेट - 1,19,650 रुपए

18 कैरेट - 97,910 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,30,630 रुपए

22 कैरेट - 1,19,750 रुपए

18 कैरेट - 98,010 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,30,530 रुपए

22 कैरेट - 1,19,650 रुपए

18 कैरेट - 97,910 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,30,480 रुपए

22 कैरेट - 1,19,600 रुपए

18 कैरेट - 97,860 रुपए

Next Story