
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भाई दूज पर सस्ता हुआ...
भाई दूज पर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट, जानें क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

नई दिल्ली। भाई दूज के मौके पर आज यानी 23 अक्टूबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली सहित देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों श्रेणियों के सोने के भाव नीचे आए हैं। वहीं चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में २३ अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹126030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं 22 कैरेट सोना आज ₹115540 प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव ₹94560 प्रति 10 ग्राम है।
चांदी के भाव
सोने की तरह चांदी के भाव में भी कमी आई है। आज सुबह चांदी 159,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। पिछले धनतेरस से इस साल की धनतेरस तक चांदी करीब 70,300 रुपये या 70.51% महंगी हुई। इस बार त्योहारों में चांदी की मांग सोने से अधिक रही।