
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सोने में गिरावट! चांदी...
सोने में गिरावट! चांदी के नए रेट ने चौंकाया, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

नई दिल्ली। आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर लगभग 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है। जबकि चांदी के भाव में भी भारी कमी आई है और यह 2.89 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पास कारोबार कर रही है।
सोने का ताजा भाव (10 ग्राम)
भारत के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के औसत दाम निम्नलिखित हैं।
24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹1,59,610
22 कैरेट (जेवराती सोना): ₹1,46,310
18 कैरेट: ₹1,19,710
चांदी का ताजा भाव
चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है और यह ₹3 लाख के स्तर से नीचे आ गई है।
प्रति किलोग्राम: ₹2,89,900
प्रति 10 ग्राम: ₹2,899
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में ₹1,58,845, मुंबई में ₹1,59,610, चेन्नई में ₹1,59,610, लखनऊ में ₹1,58,660, पटना में ₹1,59,610 सोने का इतना भाव रहा।
MCX अपडेट
बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹1,58,650 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है।
गिरावट का कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति और निवेशकों के रुख में बदलाव के कारण कीमतों में यह सुधार देखा जा रहा है। इस साल 29 जनवरी को सोने ने ₹1,80,779 का अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था।




