Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोने की कीमतों में फिर उछाल! रिकॉर्ड लेवल पर सोना, जानें क्या है आज आपके शहर में ताजा रेट

Anjali Tyagi
8 Oct 2025 11:31 AM IST
सोने की कीमतों में फिर उछाल! रिकॉर्ड लेवल पर सोना, जानें क्या है आज आपके शहर में ताजा रेट
x

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में सोने ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। बता दें कि 8 अक्टूबर 2025 को सोने की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक रुझानों, अमेरिकी सरकार के संभावित बंद होने की चिंताओं और त्योहारी मांग जैसे कई कारकों ने कीमतों को बढ़ावा दिया है।

गाजियाबाद में 8 अक्टूबर 2025 को सोने का रेट

24 कैरेट सोना- ₹1,22,433 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना- ₹1,12,234 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना- ₹91,680 प्रति 10 ग्राम

प्रमुख शहरों में सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

24 कैरेट- ₹1,22,080

22 कैरेट- ₹1,12,010

मुंबई

24 कैरेट- ₹1,22,030

22 कैरेट- ₹1,11,860

चेन्नई

24 कैरेट- ₹1,22,190

22 कैरेट- ₹1,12,010

कोलकाता

24 कैरेट- ₹1,22,030

22 कैरेट- ₹1,11,860

चांदी की कीमतों में भी उछाल

दिल्ली में चांदी भी ₹1,57,100 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है, जिसमें पिछले कारोबारी दिन की तुलना में ₹100 की बढ़ोतरी हुई है। 7 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,57,000 रुपए था। हालांकि, चांदी ने अक्टूबर महीने में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने में तेजी की कई कारणों की वजह से हो रही है। जिसमें वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, अमेरिकी सरकारी बंद होने की खबरों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ा दी। साथ ही भारत में दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों से पहले सोने की स्थानीय मांग में वृद्धि हुई है।

Next Story