Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Gold Rate Today:एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है भाव

Anjali Tyagi
28 July 2025 1:16 PM IST
Gold Rate Today:एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है भाव
x

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक गोल्ड और सिल्वर के दामों में कमी आई है। शनिवार की तुलना में सोमवार के दिन 24 कैरेट सोने की कीमत में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का दाम 99,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जो शनिवार को 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोना की कीमत 91,590 रुपये और 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,940 रुपये हो गई।

चांदी के भी गिरे दाम

जानकारी के मुताबिक शनिवार को चांदी के दाम 1,17,900 रुपये प्रति किलो पर थे। जो आज यानी 28 जुलाई 2025 को 1,15,900 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है।

आपके शहर में क्या है भाव?

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,00,070 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,00,070 प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 99,900 रुपये है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,700 रुपये के पार है।

आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

बता दें कि दुनिया में सोने की कीमतों में हाल ही में जो गिरावट आई है, उसकी एक बड़ी वजह अमेरिका का जापान और फिलीपींस के साथ नया व्यापार समझौता है। इस समझौते के बाद निवेशकों को लगने लगा है कि अब ग्लोबल मार्केट में तनाव कम हो सकता है और भविष्य में यूरोप या चीन के साथ भी ऐसे सौदे हो सकते हैं। जब माहौल थोड़ा स्थिर दिखता है, तो निवेशक सोने जैसे सेफ इन्वेस्टमेंट से पैसे निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले विकल्पों की तरफ बढ़ते हैं। इसी मुनाफावसूली के चलते सोने की मांग थोड़ी कम हुई और कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Next Story