
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- खुशखबरी: सियासी विवाद...
खुशखबरी: सियासी विवाद के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का बदल गया मेन्यू! जानें क्या-क्या मिलेगा

नई दिल्ली। देश में अब वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शुरू हो चुकी है। वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों को बहुत सी सुविधाएं मिलती है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर हावड़ा से कामाख्या के बीच चल रही है। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। अब इस हाई टेक ट्रेन में खाने के ऑप्शन पहले से मुकाबले बदल दिए गए है। जहां Veg और Non Veg फूड को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया था तो वहीं अब रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। जिससे Non Veg खाने वाले यात्री खुश हो गए हैं।
शुरुआत में सिर्फ Veg अब बदलेगा मेन्यू
बता दें कि यात्रियों को जल्द ही Veg के साथ Non Veg फूड चुनने की सुविधा मिलेगी। यह बदलाव उन यात्रियों की पसंद को ध्यान में रखकर किया गया है। जिन्हें मछली, अंडा या चिकन खाना पसंद होता है। शुरुआत में सिर्फ वेज मेन्यू होने से कई यात्रियों को असुविधा हो रही थी। वहीं 17 जनवरी को इस ट्रेन के शुभारंभ के बाद यात्रियों को सिर्फ वेज खाना दिया जा रहा था। पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में ज्यादातर लोग नॉन वेज खाना प्रिफर करते हैं। ऐसे में सिर्फ वेज खाना होने के चलते लोगों को असुविधा हो रही थी। इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस भी छिड़ गई थी।
नॉनवेज का ऑप्शन मिलेगा
दरअसल, इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस बारे में कहा था कि जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को वेज के साथ नॉनवेज का ऑप्शन मिलेगा। टिकट बुकिंग के वक्त ही यात्रियों को Veg या Non Veg ऑप्शन सिलेक्ट करने का मौका मिलेगा। मेन्यू में चिकन, मछली और अंडे से जुड़े ऑप्शन शामिल किए जाएंगे।
नॉन वेज मेन्यू में क्या मिलेगा?
नॉन वेज ऑप्शन जुड़ने के बाद यात्रियों को खाने में ज्यादा वैराइटी सिलेक्ट करने का मिलेगा। नए प्रावधान में Veg में पनीर मसाला और Non Veg में चिकन डिश चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा। चिकन ग्रेवी करीब 70 ग्राम होगी। जिसमें 50 से 60 ग्राम बोनलेस चिकन परोसा जाएगा। इसे बंगाली या असमिया स्वाद के अनुसार तैयार किया जाएगा। बाकी प्लेट का मेन्यू पहले जैसा रहेगा।




