
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- LPG संकट के बीच...
LPG संकट के बीच खुशखबरी! PNG कनेक्शन लेने पर मिलेगी 500 रुपये की छूट, जानें IGL की घोषणा

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत LPG संकट से जूझ रहा है। इस बीच आम आदमी के लिए एक राहत वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) का PNG कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। लोगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से यह स्कीम शुरू की गई है।
डिस्ट्रीब्यूटर ने LPG खत्म होने की सूचना नहीं दी
दरअसल, मेजर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों ने लोगों से PNG कनेक्शन लेने का अनुरोध किया है। महानगर गैस लिमिटेड, गेल और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने भी इसी तरह की पहल शुरू की हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय का कि LPG की सप्लाई अभी भी एक चुनौती बनी हुई है, हालांकि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। LPG को लेकर हम कठिन स्थिति का सामना कर रहे है। किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर ने LPG खत्म होने की सूचना नहीं दी है। कमर्शियल LPG सिलेंडरों के सुचारु वितरण को सुनिश्चित करने की कोशिश जारी है। सरकार ने 14 तारीख को ऑर्डर जारी किया है कि जिसके पास png कनेक्शन है वो LPG सिलेंडर सरेंडर करें।
घरेलू LPG प्रोडेक्शन में 36% का हुआ इजाफा
पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ी सुजाता शर्मा ने कहा कि कमर्शियल LPG सिलेंडरों के वितरण को प्राथमिकता देने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया है। LPG कंट्रोल ऑर्डर के लागू होने के बाद घरेलू LPG प्रोडेक्शन में 36% का इजाफा हुआ है। साथ ही मंत्रालय ने कंजूमर्स पैनिक बुकिंग ना करने के लिए कहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने जमाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान भी शुरू किया है
ब्लैक मार्केटिंग/जमाखोरी के खिलाफ एक्शन
LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप और रिटेल आउटलेट्स पर अचानक जांच की जा रही है। 15 मार्च 2026 को 1100 से अधिक आउटलेट्स पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। LPG की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्यों में उच्च स्तरीय बैठकें हुईं। ज्यादातर राज्यों ने कंट्रोल रूम बनाए, प्रेस ब्रीफिंग भी की जा रही है। गड़बड़ी रोकने के लिए डिलिवरी कोड के जरिए LPG डिलीवरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कंट्रोल रूम स्थापित किए गए
सुजाता शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में बढ़ोतरी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ये अब 84% से बढ़कर लगभग 87% हो गई है। देशभर में LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कहीं भी ड्राई-आउट की सूचना नहीं है। LPG कंट्रोल ऑर्डर संशोधन के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन हैं, उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए देशभर में छापेमारी की जा रही है। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सरकार ने लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह दी है। साथ ही गैस बुक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की सलाह भी दी गई है।




