
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- खुशखबरी: होली से पहले...
खुशखबरी: होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, ऊपर से तीन मार्च को भी छुट्टी... योगी का आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी नियमित, संविदा, आउटसोर्सिंग और सफाई कर्मियों का फरवरी माह का वेतन होली से पहले उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए।
पेंशन भुगतान
कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी फरवरी की पेंशन 28 फरवरी को ही जारी कर दी जाएगी।
अवकाश में हुए बदलाव
28 फरवरी 2026 (शनिवार): वेतन और अन्य प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए इसे कार्यदिवस घोषित किया गया है।
3 मार्च 2026: इस दिन का अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, 1 मार्च (रविवार) से लेकर 4 मार्च (होली) तक लगातार 4 दिनों की छुट्टी रहेगी। प्रदेश में होली का सार्वजनिक अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा।




