Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! सरकार का आदेश- अपनी पसंदीदा सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे...

Anjali Tyagi
18 March 2026 10:33 AM IST
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! सरकार का आदेश- अपनी पसंदीदा सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे...
x
नए नियमों के तहत यात्रियों को 48 घंटे का 'लुक-इन' पीरियड मिलेगा। इसके अंदर टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कैंसिल या उसमें बदलाव किया जा सकेगा।

नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल अब फ्लाइट में सीट चुनने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की मजबूरी काफी हद तक खत्म होने वाली है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत किसी भी फ्लाइट में लगभग 60 प्रतिशत सीटें यात्रियों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करानी होंगी। यानी अब वेब चेक-इन या टिकट बुकिंग के दौरान पसंदीदा सीट चुनने के लिए यात्रियों से मनमाना शुल्क नहीं लिया जा सकेगा।

60% फ्री सीटें की गई

जानकारी के मुताबिक इस नए आदेश में अब एयरलाइन कंपनियों को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें मुफ्त आवंटन के लिए रखनी होंगी। इससे पहले एयरलाइंस ज़्यादातर सीटों, विशेष रूप से विंडो और आइल सीट के लिए भारी शुल्क वसूलती थीं। साथ ही साथ एक ही PNR पर टिकट बुक करने वाले यात्रियों (जैसे परिवार या समूह) को एयरलाइंस को अब एक साथ वाली सीटें आवंटित करनी होंगी, जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

फ्री कैंसिलेशन में बदलाव

नए नियमों के तहत यात्रियों को 48 घंटे का 'लुक-इन' पीरियड मिलेगा। इसके अंदर टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कैंसिल या उसमें बदलाव (जैसे नाम सुधार) किया जा सकेगा। टिकट कैंसिल होने पर रिफंड की प्रक्रिया को तेज किया गया है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7 दिनों के भीतर और अन्य माध्यमों से 14 कार्य दिवसों के भीतर पैसा वापस करना होगा।

किन्हें मिलेगा फायदा

बता दें कि फ्री कैंसिलेशन का लाभ तभी मिलेगा जब घरेलू उड़ान की तारीख बुकिंग से कम से कम 7 दिन और अंतरराष्ट्रीय उड़ान की तारीख 15 दिन बाद की हो।

Next Story