Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत के लिए खुशखबरी: तेल लेकर दो जहाज पार कर रहे हैं होर्मुज स्ट्रेट, नौसेना बनाए हुए है नजर

Anjali Tyagi
28 March 2026 12:21 PM IST
भारत के लिए खुशखबरी: तेल लेकर दो जहाज पार कर रहे हैं होर्मुज स्ट्रेट, नौसेना बनाए हुए है नजर
x

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए खुशखबरी है। जहां देश तेल और गैस संकट से जूझ रहा है। वहीं पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आने वाले दो और व्यापारी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार कर रहे हैं और जल्द ही भारत पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा' के तहत होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय तेल और गैस जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

नौसेना की मुस्तैदी

जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना ने इस क्षेत्र में 5 से अधिक फ्रंटलाइन युद्धपोत (जैसे विशाखापत्तनम-क्लास डिस्ट्रॉयर और फ्रिगेट) तैनात किए हैं। ये युद्धपोत न केवल एस्कॉर्ट कर रहे हैं, बल्कि जहाजों को नेविगेशन और रूट संबंधी सुरक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी जहाज इसी रास्ते से भारत की ओर बढ़ सकते हैं। ऐसे में नौसेना लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Next Story