
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मीडिल ईस्ट में आई...
मीडिल ईस्ट में आई तबाही के बाद खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के लिए अच्छी खबर! इंडिगो चलाएगी 10 स्पेशल फ्लाइट्स

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में आई तबाही के बाद से तनाव बना हुआ है। ऐसे में ईरान समेत कई देशों में भारतीय लोग फंसे हुए हैं। हमलों के चलते कई देशों में फ्लाइटों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। अब खबर है कि इंडिगो 3 मार्च से जेद्दा से भारतीय शहरों के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगा। भारत और खाड़ी क्षेत्र के बीच चलने वाली एयरलाइंस भी ऑपरेशनल और एयरस्पेस की शर्तों के आधार पर सीमित ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।
जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स
बता दें कि सिविल एविएशन मंत्रालय का कहना है कि इंडिगो ने फंसे हुए यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए 3 मार्च को जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए रिलीफ ऑपरेशन की योजना बनाई है। यह जरूरी मंजूरी और मौजूदा एयरस्पेस की स्थितियों पर निर्भर करेगा। इंडिगो यात्रियों के लिए जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के साथ सहयोग कर रहा है।
यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वह 3 मार्च से मस्कट के लिए अपनी उड़ान सर्विस शुरू करेगी। इसके अलावा सरकार ने भी यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मस्कट से दिल्ली, कोच्ची, कोझिकोड, मंगलुरू, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार, मस्कट से पहली उड़ान तिरुचिरापल्ली के लिए सुबह 10.25 बजे रवाना होगी।
कई खाड़ी देशों के लिए उड़ानें अभी रद्द
दरअसल, एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों से जुड़ी जानकारी एयरलाइंस के ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। फिलहाल एयरलाइंस की तरफ से बताया गया है कि कई खाड़ी देशों के लिए उड़ानें अभी रद्द हैं। हबहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई तक यह उड़ानें 3 मार्च तक रद्द रहेंगी।




