Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Google ने भारत में 1.35 लाख करोड़ का इनवेस्ट कर खेला बड़ा दांव! भारत से इस देश तक समुद्र के नीचे बिछेगी केबल

Shilpi Narayan
18 Feb 2026 9:32 PM IST
Google ने भारत में 1.35 लाख करोड़ का इनवेस्ट कर खेला बड़ा दांव! भारत से इस देश तक समुद्र के नीचे बिछेगी केबल
x

नई दिल्ली। Google ने भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। गूगल (Google) ने भारत में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक निवेश किया है। गूगल भारत में 15 बिलियन डॉलर (यानी लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश कर रही है। वहीं गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भारत में आयोजित हो रहे AI Impact Summit में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं।

अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा हब

बता दें कि यह निवेश भारत में गूगल का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है, जो अगले 5 वर्षों (2026–2030) में किया जाएगा। वहीं गूगल विशाखापत्तनम (Vizag), आंध्र प्रदेश में अपना सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब स्थापित कर रही है, जो अमेरिका के बाहर उसका सबसे बड़ा हब होगा। विशाखापत्तनम में ही 1-गीगावाट का डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। यह निवेश 'अमेरिका-इंडिया कनेक्ट' इनिशिएटिव के तहत किया जा रहा है, जिसमें भारत को सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से जोड़ने के लिए समुद्र के नीचे (Subsea) केबल बिछाए जाएंगे।

गूगल भारत में करेगा बड़ा निवेश

बता दें कि गूगल द्वारा आयोजित इवेंट में CEO सुंदर पिचाई और गूगल डीपमाइंड के CEO और को-फाउंडर Demis Hassabis ने बड़े निवेश का ऐलान किया है। कंपनी भारत से अमेरिका के बीच समुद्र के नीचे केबल बिछाया जाएगा, ताकि सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिल सके। यह गूगल का अमेरिका-इंडिया कनेक्ट इनिशिएटिव प्लान का हिस्सा है।

एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम किया जाएगा शुरू

वहीं इस इवेंट में बोलते हुए सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी भारत-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव लॉन्च कर रही है, जिसके तहत एक नया Sub-sea केबल रूट बनाया जाएगा, जो भारत और अमेरिका के बीच एआई कनेक्टिविटी को तेज करेगा। पिचाई ने आगे कहा कि इस नए सब-सी केबल रूट की वजह से भारत और अमेरिकी के कई लोकेशन के साथ कनेक्टिविटी हो जाएगी। यह नए इनिशिएटिव्स के लिए ऑपर्च्युनिटी क्रिएट करेगा। सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत में नया एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिसमें लोगों को एआई में मास्टर बनाया जाएगा।

Next Story