Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Google Maps हो गया पुराना, अश्विनी वैष्णव ने भारतीय मैप Mappls के उपयोग करने पर डाला जोर, जानें इस ऐप में क्या है खास

Aryan
13 Oct 2025 8:30 PM IST
Google Maps हो गया पुराना, अश्विनी वैष्णव ने भारतीय मैप Mappls के उपयोग करने पर डाला जोर, जानें इस ऐप में क्या है खास
x
अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे की कई सर्विसेस में Mappls को इंटीग्रेट किया जा सकता है

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से जोहो की Arattai चैटिंग ऐप और Ulaa ब्राउजर खूब पॉपुलर हो रहा है। लेकिन अब मेड इन इंडिया की एक और ऐप सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भारत में डेलवप हुई Mappls नेविगेशन ऐप को इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। उन्होंने इंडियन यूजर्स से इस ऐप को इस्तेमाल करने का आग्रह किया था। यह गूगल मैप्स को टक्कर देने वाली है। इस ऐप में वॉइस गाइडेड डायरेक्शन और हाइपर-लोकल सर्च समेत तमाम फीचर्स मिलते हैं। आए जानते हैं क्या खास है इस ऐप में।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कहा

अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे की कई सर्विसेस में Mappls को इंटीग्रेट किया जा सकता है और इसके लिए रेलवे के साथ जल्द ही एक समझौता हो सकता है।

3D जंक्शन व्यू से ड्राइविंग में मिलती है मदद

दरअसल MapmyIndia ने Mappls ऐप को डेवलप किया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें यूजर्स को लोकलाइज्ड, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली मैप्पिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें 3D जंक्शन व्यू नाम का एक फीचर है, जो कि यूजर को ओवरब्रिज और अंडरपास की जानकारी स्पष्ट देता है। इससे ड्राइविंग करते समय यूजर को किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। गूगल मैप्स में इस तरह का फीचर नहीं है और कई बार ड्राइविंग करते वक्त लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। इसके साथ ही Mappls में यूजर को इनडोर नेविगेशन की भी सुविधा मिलती है। इसकी मदद से बड़ी इमारतों और कॉम्प्लेक्स आदि में आसानी से रास्ता ढूंढा जाता है।

MapmyIndia ने भारतीय डाक के साथ मिलकर शुरू किया DIGIPIN

Mappls यूजर्स का डेटा इंडिया में ही स्टोर होता है। गूगल और ऐप्पल मैप्स की तरह इस ऐप का डेटा विदेशों में स्टोर नहीं होता है। बता दें कि MapmyIndia ने भारतीय डाक के साथ मिलकर डिजिटल एड्रेस सिस्टम DIGIPIN शुरू किया है। यह देश में हर 3.8 स्क्वेयर ब्लॉक के लिए एक यूनिक डिजिटल कोड जरनेट कर देता है। इससे मैप पर किसी भी जगह को खोजने में आसानी होती है।


Next Story