
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गूगल का Pixel10a फोन...
गूगल का Pixel10a फोन आया मार्केट में, आज से शुरू हो रहे हैं प्री-ऑर्डर, जानें बुकिंग करने के तरीके...

नई दिल्ली। गूगल अपनी ‘ए’ सीरीज के तहत पिक्सेल 10 ए को पेश करने जा रहा है। पिक्सेल 10 ए फ्लैगशिप फीचर्स को अपेक्षाकृत किफायती कीमत में लाने के लिए प्रसिद्ध है। इस बार कंपनी ने एआई-आधारित कैमरा फीचर्स और लंबी बैटरी की लाइफ पर ध्यान दिया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें कैमरा कोच फीचर रहेगा, जो फोटो लेते समय फ्रेमिंग और लाइटिंग के लिए निर्देश देगा। इससे पहले यह फीचर सिर्फ पिक्सेल 10 प्रो सीरीज में दिखाई दिया था। आईए जानते हैं इस फीचर के फोन को आप कैसे ऑर्डर कर सकते हैं।
पिक्सेल 10 ए को बुक करने का तरीका
साधरणतया गूगल अपने फोन्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराता है। इसे ऑर्डर करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को अपनाएं-
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: लॉन्च इवेंट खत्म होने के बाद सबसे पहले गूगल की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। होमपेज पर पिक्सेल 10 ए का बैनर या Pre-order Now सेक्शन दिखाई देगा। इसके अलावा भारत में गूगल पिक्सेल के लिए आधिकारिक पार्टनर फ्लिपकार्ट है। आप गूगल स्टोर या फ्लिपकार्ट की वेबसाइट या एप दोनों पर जा सकते हैं।
2. प्री-ऑर्डर विकल्प का करें चुनाव: प्रोडक्ट पेज पर जाकर बाय अथवा प्री-ऑर्डर बटन पर क्लिक करें। इससे आप कॉन्फिगरेशन पेज पर पहुंच जाएंगे।
3. वेरिएंट और रंग चुनें: अपनी आवश्यकता के मुताबिक स्टोरेज (जैसे 128GB या 256GB) और पसंदीदा कलर ऑप्शन चुनाव करें। चयन करते समय कीमत में अंतर भी दिखाई देगा।
4. लॉगिन गूगल अकाउंट से करें: ऑर्डर को बढ़ाने के लिए अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें। यदि अकाउंट नहीं है, तो आपको नया अकाउंट बनाना होगा।
5. डिलीवरी एड्रेस सही डालें: सही शिपिंग एड्रेस, पिनकोड और संपर्क विवरण दर्ज करें। कुछ शहरों में एक्सप्रेस डिलीवरी विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है।
6. पेमेंट विकल्प का चयन करें: उपलब्ध पेमेंट मेथड में क्रेडिट, डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग या ईएमआई ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज बोनस का भी उपयोग किया जा सकता है।
7. ऑर्डर रिव्यू को चेक करें: अंतिम में स्क्रीन पर चुने गए वेरिएंट, कीमत, टैक्स, डिलीवरी डेट और ऑफर्स को ध्यान से चेक करें। सब ठीक होने पर कंफर्म ऑर्डर पर क्लिक करें।
8. ऑर्डर ट्रैकिंग पर ध्यान दें: पेमेंट होने के बाद आपको ईमेल और एसएमएस के जरिए कंफर्मेशन मिलेगा। आप अपने अकाउंट से ऑर्डर स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
फोन की खासियत
1. कैमरे में पर्सनल कोच होगा
पिक्सल 10 ए का नया कैमरा कोच फीचर उन लोगों के लिए काफी मददगार होगा, जिन्हें तस्वीरें लेने में मुश्किल आती है। ये फीचर स्क्रीन पर निर्देश देगा कि फोन को कैसे पकड़ें जिससे बेस्ट शॉट मिल सके। इसके साथ ही इसमें 48MP का प्राइमरी लेंस भी है।
2. Android 16 का नया अनुभव
यह बाजार के उन चुनिंदा फोन्स में से एक होगा जो सीधे Android 16 पर चलेगा। इसका मतलब है कि आपको सबसे पहले लेटेस्ट सुरक्षा अपडेट और नए फीचर्स मिलेंगे।
3. स्मूथ डिस्प्ले और दमदार डिजाइन
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच POLED डिस्प्ले है। यानी गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान आपको कोई लैग महसूस नहीं होगा। साथ ही, आईपी 68 रेटिंग इसे पानी की बूंदों और धूल से सुरक्षित रखेगी।




