
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सरकार का सभी संवैधानिक...
सरकार का सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा, अधिकांश यूनिवर्सिटी के RSS से VC: लोकसभा में बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली। मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर संसद में आज बहस हो रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस की जा रही है। विपक्ष की ओर से SIR प्रक्रिया पर लगातार सरकार से जवाब मांगा गया है। वहीं, आज राज्यसभा में वंदे मातरम पर भी चर्चा की जा रही है। सरकार की ओर से अमित शाह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा है। वहीं लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी का मुद्दा अहम है।
हमारा देश 150 करोड़ लोगों से बना है
वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनाव सुधार पर हो रही डिबेट में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खादी न सिर्फ एक वस्त्र है, यह भारत की आत्मा है। हर क्षेत्र की पहचान अलग-अलग कपड़ों के लिए है। राहुल गांधी ने असमिया गमछे से लेकर कांचीपुरम साड़ी तक की चर्चा की और कहा कि हमारा देश भी एक फैब्रिक की तरह है। देश की झलक देश का पहनावा है। हमारा देश 150 करोड़ लोगों से बना है। देश के सारे धागे एक जैसे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है। नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा। यह असहज करने वाला सत्य है।
देश के अधिकांश यूनिवर्सिटी के VC RSS से हैं
वहीं राहुल के भाषण के दौरान जमकर हंगामा शुरू हो गया है। जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं बोला है। वहीं उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश यूनिवर्सिटी के VC RSS से हैं। RSS का संस्थानों पर कब्जा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग का इस्तेमाल करती है। सत्ता के साथ चुनाव आयोग का तालमेल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग पर डायरेक्ट कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि CEC को कंट्रोल करने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि बीना सबूत कोई बात नहीं करता हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव की चोरी का सवाल है। उन्होंने कहा कि CBI, ED IT पर सरकार का कब्जा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का चुनाव चुरा लिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि EC कमेटी से CJI को क्यों हटाया।




