Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रदूषण पर सरकार का फैसला! दिल्ली में 50% वर्क फ्रॉम होम हुआ अनिवार्य, मजदूरों को 10 हजार का मिलेगा मुआवजा

Anjali Tyagi
17 Dec 2025 11:11 AM IST
प्रदूषण पर सरकार का फैसला! दिल्ली में 50% वर्क फ्रॉम होम हुआ अनिवार्य, मजदूरों को 10 हजार का मिलेगा मुआवजा
x

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण के चलते हालात खराब बने हुए हैं। बता दें कि प्रदूषण के कारण GRAP 4 लागू है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने आदेश देते हुए सभी सरकारी और निजी संस्थानों के लिए 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया है। इसके साथ ही, GRAP-3 के दौरान प्रभावित पंजीकृत निर्माण मजदूरों को 10 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है। सरकार की तरफ से कहा गया कि नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने दिया आदेश

बता दें कि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में ग्रेप 4 चल रहा है। श्रम विभाग ने कुछ फैसले लिए है। ग्रेप 3 में 16 दिन कंस्ट्रक्शन बंद था। दिल्ली में रजिस्टर्ड मजदूरों को दिल्ली सरकार सीधे खाते में 10000 रुपए देंगे। आगे कहा कि CAQM और पर्यावरण विभाग ने कुछ नियम जारी किए थे। कल से 50% ही अटेंडेंस होगी। दिल्ली के सभी प्रतिष्ठानों को 50% वर्क फ्रॉम होम करना होगा। ये कल से जारी होगा।

इन पर लागू नहीं होगा नियम

जानकारी के मुताबिक हेल्थ केयर अस्पताल, फायर, जेल, सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाएं पर यह नियम लागू नहीं होगा।

Next Story