
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिवालिया हुए गोविंदा!...
दिवालिया हुए गोविंदा! पैसे की तंगी के चलते प्राइवेट इवेंट में कर रहे परफॉर्म, मैनेजर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

मुंबई। गोविंदा के दिवालिया होने की अफवाहें हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी तेज थीं। इन अफवाहों की वजह कुछ दिनों पहले वायरल हुए इनके डांस वीडियो है। दरअसल लोगों का मानना है कि गोविंदा अब पैसों के लिए प्राइवेट इवेंट में परफ़ॉर्म कर रहे हैं। इन रूमर्स पर अब एक्टर के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बताया है।
दिवालिया होने की सच्चाई
शशि सिन्हा ने स्पष्ट किया कि गोविंदा दिवालिया नहीं हुए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि एक समय ऐसा था जब गोविंदा ने दूसरों की मदद करने के लिए अपनी जमा पूंजी खर्च कर दी थी और उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा था, लेकिन अब वे सारा कर्ज चुका चुके हैं। मैनेजर के अनुसार, स्कूलों या छोटे कार्यक्रमों में परफॉर्म करना गोविंदा का पेशा है। उन्होंने कहा, "यह उनका काम है, इसका मतलब यह नहीं कि वे कंगाल हो गए हैं।" हाल ही में गोविंदा को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्कूल के वार्षिक उत्सवों में परफॉर्म करते देखा गया था।
टैक्सी का वायरल वीडियो
एयरपोर्ट पर गोविंदा के टैक्सी इस्तेमाल करने पर मैनेजर ने बताया कि उस समय परिसर में निजी वाहनों की अनुमति नहीं थी, इसलिए उन्हें टैक्सी लेनी पड़ी। गोविंदा के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
मैनेजर ने दावा किया कि गोविंदा के पास आज भी करोड़ों के ऑफर आते हैं, लेकिन वे अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे जल्द ही अपने होम प्रोडक्शन 'Govinda Films International' के तहत किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं। मैनेजर ने यह भी साफ किया कि गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में कोई समस्या नहीं है और वे अपने परिवार का पूरा ख्याल रख रहे हैं।




