Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अच्छी सेहत का वरदान अंगूर, जानें गर्मियों में अंगूर खाने के फायदे

Aryan
6 May 2025 7:00 AM IST
अच्छी सेहत का वरदान अंगूर, जानें गर्मियों में अंगूर खाने के फायदे
x
अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से गैर जरूरी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं

नई दिल्ली। अंगूर एक मौसमी फल है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। किसी को हरे अंगूर तो किसी को काले अंगूर पंसद होते है। लेकिन दोनों ही अंगूर खाने में बहुत अच्छे लगते है। रोजाना अंगूर के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। अंगूर कई रंग के बाजार में आपको मिल जाएंगे, जैसे बैंगनी, लाल, काले, गहरे नीले, पीले, हरे, नारंगी और गुलाबी अंगूर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। गर्मियों के मौसम में अंगूर खाने के बहुत से फायदे होते है।

कौन कौन से विटामिन होते है

अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटैशियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं।

अंगूर खाने के फायदे

1. मोटापा- अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से गैर जरूरी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो अंगूर का सेवन कर सकते है।

2. इम्यूनिटी- अंगूर को विटामिन सी से भरपूर माना जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है। कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अंगूर को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. पाचन- अंगूर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। अंगूर गैस, कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है।

4. स्किन- अंगूर में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं अंगूर का सेवन।

एक दिन में कितने अंगूर खाने चाहिए

एक दिन में 1.5 से 2 कप अंगूर खाना सबसे अच्छा होता है। ज्यादा मात्रा में अंगूर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं और वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है। अंगूर में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकती है।

अंगूर कब नहीं खाना चाहिए

सुबह खाली पेट- अंगूर में एसिड होता है, जो खाली पेट खाने पर गैस, खट्टी डकार, और अपच की समस्या पैदा कर सकता है।

रात में- रात में अंगूर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानी है- यदि आपको अपच, गैस, या एसिडिटी की समस्या है, तो अंगूर खाने से बचना चाहिए।

किडनी की समस्या- यदि आपको किडनी की समस्या है, तो अंगूर का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि अंगूर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी के लिए हानिकारक हो सकती है।

डायबिटीज- डायबिटीज के मरीजों को अंगूर का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि अंगूर में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है।

अंगूर से एलर्जी- यदि आपको अंगूर से एलर्जी है, तो अंगूर खाने से बचना चाहिए।

Next Story