Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मंदिर की ऐतिहासिक प्राकृतिक गुफा भक्तों के लिए खुला

Shilpi Narayan
15 Jan 2026 11:30 PM IST
माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मंदिर की ऐतिहासिक प्राकृतिक गुफा भक्तों के लिए खुला
x

नई दिल्ली। माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, श्राइन बोर्ड ने मकर संक्रांति के मौके पर खुशखबरी दी है। रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की ऐतिहासिक प्राकृतिक गुफा को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया है। हालांकि, आमतौर पर यह गुफा बंद रहती है।

गुफा को जनवरी और फरवरी में खोला जाता है

बता दें कि सर्दियों में जब भीड़ कम होती है तो प्राकृतिक गुफा को भक्तों के लिए खोल दिया जाता है। इसी क्रम में इस पवित्र गुफा को फिर से खोल दिया गया है। पवित्र गुफा के दोबारा खुलने के मौके पर रीति-रिवाज के अनुसार, प्रार्थनाएं और वैदिक मंत्रों का जाप किया गया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पदाधिकारी ने बताया कि ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने की वजह से पवित्र गुफा साल में ज्यादातर समय बंद रहती है। इसे आमतौर पर जनवरी और फरवरी में खोला जाता है, जब भीड़ कम होती है।

मकर संक्रांति आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक

वहीं अधिकारियों ने कहा कि मकर संक्रांति पर गुफा को फिर से खोलने का समय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह त्योहार नई शुरुआत और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि कि दर्शन के लिए आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और जाम रोकने के लिए उपाय लागू किए गए हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग तीर्थयात्रियों की मदद के लिए विशेष प्रावधान भी लागू किए गए हैं।

तीर्थस्थल पर आने वाले लोगों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल तीर्थस्थल पर आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2026 के पहले 13 दिनों में कुल 3,05,217 तीर्थयात्रियों ने तीर्थस्थल का दौरा किया, जबकि 2025 में इसी अवधि में यह संख्या 2,68,761 थी। उन्होंने बताया कि औसतन हर दिन 20 से 25 हजार तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

Next Story