Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आईपीएल 2026 से पहले RCB के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! चिन्नास्वामी में ही होगा ओपनिंग सेरेमनी, जानें कितने मुकाबले होंगे

Shilpi Narayan
3 March 2026 6:18 PM IST
आईपीएल 2026 से पहले RCB के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! चिन्नास्वामी में ही होगा ओपनिंग सेरेमनी, जानें कितने मुकाबले होंगे
x

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज होने में कुछ ही महीने का रह गया है। फैंस IPL के लिए काफी उत्सुक हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक इमोशन है। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 साल के बाद पहला खिताब जीता था। इस बीच आईपीएल 2026 से पहले RCB फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

चिन्नास्वामी में ही होगा ओपनिंग सेरेमनी

पिछले साल चैंपियन बनने के बाद जीत का जश्न मनाने के दौरान भगदड़ में कई लोग मारे गए थे, इसके बाद से इस स्टेडियम में अभी तक एक भी मैच का आयोजन नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2026 का ओपनिंग सेरेमनी इसी ऐतिहासिक मैदान पर आयोजित किया जाएगा। चूंकि आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन है, इसलिए नियमों के मुताबिक पहला मुकाबला भी बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर खेला जाना है। वहीं रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इस साल आईपीएल का सेमीफाइनल और फाइनल भी इसी ग्राउंड में खेला जाएगा।

चिन्नास्वामी में RCB की टीम खेलेगी 5 मुकाबले

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 5 घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। वहीं RCB अपने दो होम मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। यह स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा। अपने रोमांचक माहौल और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए मशहूर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर मैच होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। RCB के पास इस आईपीएल सीजन में टाइटल को डिफेंड करने का दबाव होगा।

घरेलू मैच अपने होम ग्राउंड पर ही खेलेंगे

दरअसल, RCB फ्रेंचाइजी ने बेंगलुरु में मैचों की मेजबानी में मदद करने के लिए कर्नाटक सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक पुलिस को उनके लगातार गाइडेंस, सहयोग और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया है। RCB फ्रेंचाइजी ने कहा है कि IPL सीजन के लिए समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने की मिलकर की गई कोशिशों से यह पक्का हुआ है कि डिफेंडिंग चैंपियन अपने ज्यादातर घरेलू मैच अपने होम ग्राउंड पर ही खेलेंगे।

Next Story