Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी! अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, चार में से एक-एक Delhi-Noida के

Shilpi Narayan
23 July 2025 5:16 PM IST
गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी! अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, चार में से एक-एक Delhi-Noida के
x
सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने ग्रुप में जोड़ रहे थे और उसमें अल-कायदा का प्रचार कर रहा था।

नई दिल्ली। गुजरात एटीएस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को गुजरात, एक को दिल्ली और एक को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। ये चारों अल-कायदा की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे।

चारों आतंकी पिछले काफी समय से एक्टिव थे

मिली जानकारी के अनुसार ये चारों आतंकी पिछले काफी समय से एक्टिव थे। गुजरात एटीएस को एक टिप ऑफ मिला था। उसके बाद एटीएस ने जांच शुरू की। ATS ने बाकायदा एक ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद चारों आतंकी को गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने ग्रुप में जोड़ रहे थे

एटीएस के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने ग्रुप में जोड़ रहे थे और उसमें अल-कायदा का प्रचार कर रहा था। दरअसल, टिप मिलने के बाद गुजरात एटीएस ने जीशान, फरदीन, सैफुल्ला और फारिक को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि ये आतंकी बड़े पैमाने पर आतंकी साजिश को रच रहे थे। वहीं एटीएस ने वक्त रहते ही चारों आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story