
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Gujarat: अहमदाबाद में...
Gujarat: अहमदाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान, 3000 पुलिसकर्मी ढाह रहे हैं 10,000 से अधिक अवैध निर्माण

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के चंदोला इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है जिसका दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रशासन की तरफ से बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। यह अभियान कुल 2.5 लाख वर्ग मीटर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा है। जिसको देखते हुए कई बुलडोजर और 3000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
99.9 प्रतिशत तोड़फोड़ का काम पूरा
इस मामले की जानकारी देते हुए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि चंदोला इलाके में अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसके बाद अब तक 99.9 प्रतिशत तोड़फोड़ का काम पूरा हो चुका है। अब कुछ धार्मिक ढांचे हटाए जा रहे हैं। साथ ही प्रशासन पूरी पारदर्शिता और कानून के दायरे में रहकर काम कर रहा है।
क्या है प्रशासन का कहना
बता दें कि इस मामले में प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक चल रही है। साथ ही प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है। इस अभियान का उद्देश्य शहर की सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर उसका उचित उपयोग सुनिश्चित करना है।
राजकोट शहर में भी अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त
इस तरह की कार्रवाई इससे पहले राजकोट शहर में भी देखने को मिलीं थी। जहां गंभीर अपराधों के लिए दर्ज आदतन अपराधियों के 60 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
क्या बोला नगर निगम
इस कार्रवाई का बारें में अहमदाबाद नगर निगम का कहना है कि यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। अवैध ढांचे ध्वस्त किए जा रहे हैं, जिसमें 10,000 से अधिक अवैध निर्माण शामिल हैं।