Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गुजरात के नए मंत्रिमंडल विस्तार का आज होगा ऐलान! जानें किन नेताओं के मंत्री बनने की संभावना

Aryan
17 Oct 2025 10:08 AM IST
गुजरात के नए मंत्रिमंडल विस्तार का आज होगा ऐलान! जानें किन नेताओं के मंत्री बनने की संभावना
x
मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी कैबिनेट के इस्तीफे ने सभी को हैरान कर दिया था

नई दिल्ली। गुजरात के नए मंत्रिमंडल विस्तार का आज ऐलान होगा। इससे पहले कल सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। किस-किस विधायक को मंत्रिमंडल मिलेगा, यह अभी गोपनीय है। कई विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए जुगाड़ लगा चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल में सौराष्ट्र क्षेत्र को अधिक महत्व मिलने की संभावना है।

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11 बजे होगा। माना जा रहा है कि बीजेपी साल 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी करने में अभी से जुट गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुबह 11 बजे महात्मा मंदिर, गांधीनगर में एलान होगा। वहीं, माना जा रहा है कि गुजरात की नई कैबिनेट में मांडवी-कच्छ से अनिरुद्ध दवे, चोर्यासी से संदीप देसाई, लिंबायत से संगीता पाटिल और नडियाद से पंकज देसाई शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल और सी जे चावड़ा को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी कैबिनेट के इस्तीफे ने सभी को हैरान किया

मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी कैबिनेट के इस्तीफे ने सभी को हैरान कर दिया। इन सब के बीच खबर है कि त्यागपत्र देने वाले सभी 4-5 मंत्रियों को एक बार फिर से भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में आज 27 सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल में सौराष्ट्र क्षेत्र को अधिक महत्व मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम आदमी पार्टी का सौराष्ट्र में लगातार विस्तार हो रहा है। कहा जा रहा है कि जयेश रादडिया और जीतू वघानी जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।

Next Story