Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Gujrat: पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भीड़! 5,400 करोड़ की लागत से विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, जनसभा में गिनाए देश की उपलब्धियां

Shilpi Narayan
25 Aug 2025 7:25 PM IST
Gujrat: पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भीड़! 5,400 करोड़ की लागत से विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, जनसभा में गिनाए देश की उपलब्धियां
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो द‍िन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्‍वागत हुआ। उसके बाद पीएम मोदी रोड शो के ल‍िए निकल गए। रोड शो करते हुए पीएम मोदी अहमदाबाद के निकोल इलाके में स्थित खोडलधाम मैदान पहुंचे हैं। अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।

विकास से जुड़ी अनेक प्रोजेक्ट आपको सौंपने का मिला सौभाग्य

वहीं पीएम ने इस दौरान कहा कि पूरे देश में गणेश उत्सव को लेकर अद्भुत उत्साह है। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज गुजरात के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन हुआ है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे देश की जनता को कई विकास परियोजनाएं समर्पित करने का अवसर मिला है। वहीं पीएम ने कहा कि गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज गुजरात के विकास से जुड़ी अनेक प्रोजेक्ट आपको सौंपने का सोभाग्य मिला है।

पूरे विश्व और पूरे देश के लिए एक चुनौती बन गया है

वहीं पीएम ने इस दौरान आगे कहा कि इस मानसून के मौसम में, गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिस तरह से देश में एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, उससे मची तबाही देखकर खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है। मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रकृति का यह प्रकोप पूरी मानवजाति, पूरे विश्व और पूरे देश के लिए एक चुनौती बन गया है। केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है

वहीं पीएम ने कहा कि 60-65 साल देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा, जिससे वो सरकार में बैठे-बैठे इंपोर्ट में भी घोटाले कर सकें। लेकिन आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत के निर्माण का आधार बना दिया है। किसानों, मछुआरों, उद्यमियों के दम पर भारत तेजी से विकास के रास्ते पर चल रहा है। आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

देश और समाज की रक्षा कैसे करते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की ये धरती दो मोहन की धरती है। एक सुदर्शन चक्रधारी मोहन यानी हमारे श्रीकृष्ण, दूसरे चरखाधारी मोहन यानी साबरमती के संत पूज्य बापू। भारत आज इन दोनों के दिखाए रास्ते पर चल करके निरंतर सशक्त होता जा रहा है। सुदर्शन चक्रधारी मोहन ने हमें सिखाया है कि देश और समाज की रक्षा कैसे करते हैं। उन्होंने सुदर्शन चक्र को न्याय और सुरक्षा का कवच बनाया है, जो दुश्मन को पाताल में भी खोजकर सजा देता है और यही भाव आज भारत के फैसलों में भी देश अनुभव कर रहा है, दुनिया भी अनुभव कर रही है।

दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया

पीएम मोदी ने पिछले दिनों सेना द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज आतंकवादी और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं चाहे वो कहीं भी छुपे हों। दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया। ऑपरेशन सिंदूर हमारे सेना के शौर्य का प्रतीक बन गया। वहीं उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने आगे कहा कि चरखाधारी मोहन हमारे पूज्य बापू ने भारत समृद्धि का रास्ता स्वदेशी में बताया था। बापू का आश्रम इस बात साक्षी है कि जिस पार्टी ने उनका नाम लेकर दशकों तक सत्ता का सुख भोगते रहे, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया और स्वेदशी के बापू के मंत्र के साथ क्या किया।

Next Story