
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पत्रकार रामचंद्र...
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को राहत, हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को बड़ी राहत दिया है। दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है।
सजा को बरकरार रखा
हाई कोर्ट की खंडपीठ (चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस विक्रम अग्रवाल) ने 2019 में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को रद्द कर दिया है जबकि राम रहीम को बरी कर दिया गया है, अदालत ने इस मामले में तीन अन्य दोषियों (कुलदीप, निर्मल और किशन लाल) की सजा को बरकरार रखा है।
यौन शोषण से जुड़ा गुमनाम पत्र प्रकाशित
सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की अक्टूबर 2002 में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने अपने अखबार 'पूरा सच' में डेरे के भीतर साध्वियों के यौन शोषण से जुड़ा गुमनाम पत्र प्रकाशित किया था। हालांकि इस केस में राम रहीम को राहत मिली है लेकिन वह साध्वी यौन शोषण जैसे अन्य मामलों में अपनी सजा काट रहे हैं और फिलहाल जेल में ही रहेंगे।




