Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गुरुग्राम में दरिंदगी का कहर: लिव-इन पार्टनर ने मारपीट कर बनाया न्यूड VIDEO , प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग, फिर पिलाया पेशाब

Aryan
22 Feb 2026 7:54 PM IST
गुरुग्राम में दरिंदगी का कहर: लिव-इन पार्टनर ने मारपीट कर बनाया न्यूड VIDEO , प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग, फिर पिलाया पेशाब
x
युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाए, ताकि उसे ब्लैकमेल कर सके

गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में एक युवती के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने ऐसी दरिंदगी की, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। 19 साल की एक युवती गुरुग्राम के सेक्टर-69 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी। उसके बॉयफ्रेंड ने उसके चरित्र पर शक किया और दोनों के बीच मामूली कहासुनी अचानक भयंकर मारपीट में तब्दील हो गई।

युवती ने लगाया आरोप

युवती का आरोप है कि युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाई गई। वहीं पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को आरोपी युवक ने जबरन अपना पेशाब भी पिलाया। पुलिस ने दिल्ली के नरेला के रहने वाले आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की है।

रूह कंपा देने वाली घटना

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके सिर पर स्टील की बोतल और मिट्टी के बर्तन से हमला किया, सिर को दीवार पर दे मारा और उसके निजी अंगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने चाकू से पैरों पर भी वार किया और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाए, ताकि उसे ब्लैकमेल कर सके।

पीड़िता ने मां को किया कॉल

जानकारी के अनुसार घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने किसी तरह आरोपी के फोन से अपनी मां को कॉल किया और बंगाली भाषा में पूरी आपबीती सुनाई। उसने मां से कहा कि अगर जिंदा देखना चाहती हैं तो तुरंत उसे ढूंढें। इसके बाद पीड़िता की मां ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Next Story