Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

उस्ताद से राजमिस्त्री का काम सीखने आया था, मालिक की बीवी पर आया दिल, दो बच्चों की मां को ले भागा आशिक, जानें पूरा मामला

Aryan
19 March 2026 4:00 PM IST
उस्ताद से राजमिस्त्री का काम सीखने आया था, मालिक की बीवी पर आया दिल, दो बच्चों की मां को ले भागा आशिक, जानें पूरा मामला
x
पीड़ित पति दिलीप ने आरोप लगाया है कि अभय ने उसकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों अक्सर छिप-छिपकर मिलते थे

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां राजमिस्त्री का काम सीखने के लिए आए एक युवक ने अपने उस्ताद की पत्नी को प्रेम के जाल में फंसा लिया। दोनों एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे। दोनों के बीच इतना गहरा प्रेम हो गया कि पत्नी अपने पति को छोड़कर आशिक के पास रहने चली गई। पहले से ही दो बच्चों की मां होने के बाद भी वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के घर रहने पहुंच गई।

पति ने करवाई शिकायत दर्ज

पीड़ित राजमिस्त्री पति ने 112 पर फोन कर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पत्नी पति के साथ रहने को राजी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति ने बताई आपबीती

दरअसल यह मामला जिले के मौदहा कोतवाली कस्बे का है। मौदहा निवासी दिलीप सिंह ने 112 डायल कर पुलिस को बताया कि वह कानपुर में दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता है और राजमिस्त्री का काम करता है। इसी थाना क्षेत्र के बंडा गांव का युवक उसके पास रहकर काम सीखता था। इसी दौरान उसकी पत्नी से युवक की बातचीत होने लगी। लेकिन धीरे-धीरे बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई, जिसके बाद वह उस आशिक के घर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों को लेकर बिवांर थाने पहुंची और आपसी समझौता कराकर मामला शांत कराया।

दोनों अक्सर करते थे मुलाकात

पीड़ित पति दिलीप ने आरोप लगाया है कि अभय ने उसकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों अक्सर छिप-छिपकर मिलते थे। उसने जब रोक-टोक शुरू कर दी दो दिन पहले युवक उसकी पत्नी को लेकर अपने घर चला गया।

पत्नी घर से थी गायब

पत्नी को गायब देख पति बीते कल युवक के घर पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी रह रही थी। लेकिन पत्नी पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई, तो पति ने यूपी 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और दोनों को थाने लाया गया।

शराब पीकर पति मारता था

पत्नी ने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करता है, इसी वजह से वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर पति के साथ रहने को राजी कर दिया।

बिवांर थाना प्रभारी ने कराया समझौता

गौरतलब है कि बिवांर थाना प्रभा री एसआई मोहम्मद सुल्तान ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया है और अब पत्नी खुशी-खुशी अपने पति के साथ चली गई है। साथ ही पति को भी हिदायत दी गई है कि वह दोबारा पत्नी के साथ मारपीट न करे, वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Next Story