Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तेजस्वी के कमरे में HAM की महिला विधायक नजर आईं...जानें इसके मायने! राज्यसभा चुनाव में क्या खिलेगा गुल

Aryan
16 March 2026 1:08 PM IST
तेजस्वी के कमरे में HAM की महिला विधायक नजर आईं...जानें इसके मायने! राज्यसभा चुनाव में क्या खिलेगा गुल
x
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश की कुर्सी को छीनने के लिए ही इस चुनाव को कराया जा रहा है।

पटना। बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। एनडीए और महागठबंधन के नेता दोनों ही अपनी जीत को पक्का करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजद के नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने राज्यसभा चुनाव के दौरान आने वाली हर मुश्किलों को स्वीकार किया है। उन्होंने एनडीए पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हमने बीजेपी से लड़ना चुना न कि झुकना सीखा है।

AIMIM और बसपा पार्टी के समर्थन से सब संभव

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में विपक्ष की संख्या 35 है। जीत के लिए 41 चाहिए, जबकि एनडीए को केवल 3 चाहिए। इस स्थिति में भी हमने चुनौती को स्वीकार किया। बीजेपी के सामने झुकना पसंद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि AIMIM और बसपा पार्टी के सभी साथियों ने समर्थन किया है तो संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद के सहयोगी दलों की लगातार अन्य दलों से बातचीत जारी है। AIMIM और बसपा पार्टी के नेताओं से कई बार बात हुई थी।

कुर्सी को छीनने का प्रयास

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तो नीतीश कुमार के प्रति हमेशाा सहानुभूति जताई है। सबको पता है कि उनकी कुर्सी को छीनने के लिए ही इस चुनाव को कराया जा रहा है। जब वो INDIA गठबंधन को छोड़कर भाजपा के साथ गए थे, तभी हमने कहा था कि JDU का कोई भविष्य नहीं बचा है।

तेजस्वी के कमरे में HAM की महिला विधायक नजर आईं

मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी और उनकी समधन ज्योति मांझी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कक्ष से निकलते हुए देखा गया। उनके साथ महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह और AIMIM के विधायक भी मौजूद थे।

केरल में लड़ेंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी की हार तय है। बंगाल में एक बार फिर से ममता सरकार ही होगी। वहीं, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी भी मैदान में उतरेगी। तेजस्वी ने कहा इस बार केरल विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी की जा रही है, किसी भी सूरत में बीजेपी को जीतने नहीं दिया जाएगा।



Next Story