Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अंडरवियर के नाड़े से बांधे हाथ, बदले की आग में युवक ने बच्चे का चाकू से रेता गला, जानें पूरा मामला

Aryan
20 March 2026 12:44 PM IST
अंडरवियर के नाड़े से बांधे हाथ, बदले की आग में युवक ने बच्चे का चाकू से रेता गला, जानें पूरा मामला
x
सीओ ने जानकारी दी कि बाबा इसरार की तहरीर पर आरोपी अरबाज पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर चाकू बरामद कर लिया गया है

कन्नौज। यूपी के कन्नौज से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। दरअसल बदले की आग में जल रहे एक युवक ने बच्चे के हाथ नाड़े से बांधकर इसके बाद मुर्गा काटने वाले चाकू से उसका गला रेत कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, बच्चे ने मां के अपमान का बदला लिया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। माहौल को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, उसने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया।

12 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में शानू का 12 वर्ष का बेटा असद घर के बाहर शाम में खेल रहा था। गांव के ही 19 वर्षीय अरबाज ने उसे बेर खाने का लालच दिया। इसके बाद गांव से दो किलोमीटर दूर खेत की तरफ ले गया। वहां जाकर उसने अंडरवियर के नाड़े से असद के हाथ बांध दिए और मुर्गा काटने वाला चाकू निकाल कर उसका गला रेत दिया। इसके साथ ही कलाई की नस भी काट दी। इसके बाद आरोपी अरबाज मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिजनों ने जब बच्चे असद की तलाश की तो गांव के लोगों ने उसे अरबाज के साथ खेतों की तरफ जाने की बात बताई। लेकिन परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वह खून सना हुआ तड़प रहा था। परिजन उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। उसकी हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कुलवीर सिंह व कोतवाल संजय शुक्ला मौके पर पहुंचे और आरोपी अरबाज को पकड़ कर कोतवाली लाए। पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

घटनास्थल से चाकू किया गया बरामद

सीओ ने जानकारी दी कि बाबा इसरार की तहरीर पर आरोपी अरबाज पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर चाकू बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर वो अंडर वियर भी पाया गया है, जिसके नाड़े से मृतक बच्चे के हाथ बांधे गए थे।

बदला लेने का कोई अफसोस नहीं

पुलिस की पूछताछ के दौरान हत्यारोपी अरबाज ने बताया कि दो साल पहले असद के पिता शानू ने मां का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। तभी से उसके मन में बदले की आग जल रही थी। उसने बदला लेने की ठानकर शानू की हत्या की। आरोपी ने कहा कि उसे कोई गम नही है, यदि बच्चे का पिता शानू मिलता तो उसकी भी हत्या कर देता।


Next Story