Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हनुमान जयंती: दिल्ली में हाई अलर्ट पर प्रशासन! चप्पे-चप्पे पर नजर, सुरक्षा के कड़े इतंजाम

Anjali Tyagi
2 April 2026 10:51 AM IST
हनुमान जयंती:  दिल्ली में हाई अलर्ट पर प्रशासन! चप्पे-चप्पे पर नजर, सुरक्षा के कड़े इतंजाम
x

नई दिल्ली। आज देशभर में हनुमान जयंती का पावन अवसर मनाया जा रहा है। देश के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने विशेष रूप से जहांगीरपुरी और उत्तम नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 2022 में जहांगीरपुरी में हुई हिंसा और हाल ही में उत्तम नगर में होली के दौरान हुए तनाव को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है। ताकि इलाके में सौहार्द और शांति बनी रहे और किसी भी तरह के दंगे और हिंसा ना हो।

सुरक्षा के कड़े इतंजाम

जानकारी के मुताबिक आज पुलिस और प्रशामन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है। ताकि कोई भी हिंसा ना हो पाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं। जहांगीरपुरी और उत्तम नगर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

ड्रोन और CCTV से भी निगरानी

शोभायात्रा के पूरे रूट पर 100 से अधिक अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए गए हैं और 4 ड्रोन के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के लिए अधिकतम 500 लोगों की संख्या निर्धारित की गई है।

हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया

बता दें कि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी या धारदार वस्तु ले जाने पर सख्त मनाही कर दी है।

साल 2022 में हुई थी हिंसा

बता दें कि साल 2022 में हनुमान जयंती के दौरान यहां हिंसा और पथराव की घटनाएं हुई थीं, इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही फ्लैग मार्च और अमन समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं, ताकि सभी समुदायों के बीच संवाद बना रहे और कोई तनाव पैदा न हो।

Next Story