Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर हरदीप सिंह पुरी का पलटवार! कहा- उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत...

Shilpi Narayan
11 Feb 2026 4:43 PM IST
लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर हरदीप सिंह पुरी का पलटवार! कहा- उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत...
x

नई दिल्ली। राहुल गांधी के सदन में दिए भाषण पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा हमारे पास एक युवा नेता हैं जिन्होंने आज संसद के सामने कुछ बातें रखीं। उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है। दो तरह के नेता होते हैं।

वह आज अपने भाषण के बाद चले गए

वहीं उन्होंने कहा कि वे जो पॉलिटिकल सिस्टम में जिम्मेदारी लेते हैं और अपनी जिंदगी समाज सेवा, देश को बदलने में लगा देते हैं और वे जो अपनी जिंदगी लगा देते हैं और यह पक्का करते हैं कि उनके जीवनकाल में देश 10वीं सबसे बड़ी इकॉनमी से तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाए और फिर दूसरे नेता भी हैं जो कभी-कभी देश में आते हैं, और जब वे संसद में आते हैं, तो जब कोई उन्हें कोई ठोस जवाब देता है और उनकी बात नहीं सुनता तो वे सदन से चले जाते हैं।" वह आज अपने भाषण के बाद चले गए।

Next Story