
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हार्दिक पंड्या ने...
हार्दिक पंड्या ने मैदान पर लौटते ही मचाई तबाही, धोनी के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री, T20 क्रिकेट में किया यह कारनामा

नई दिल्ली। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी लंबे समय से मैदान से बाहर थे। उन्होनें जैसे ही किक्रेट के मैदान पर वापसी की है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 2 दिसंबर को बड़ौदा और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने बल्ले से जमकर छक्के जड़े हैं। वहीं हार्दिक के शानदार फार्म की वजह से अब वो एक मामले में धोनी के कल्ब में शामिल हो गए हैं।
T20 क्रिकेट में 300 छक्कों का आंकड़ा छूआ
बता दें कि हार्दिक ने 2 महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और नाबाद लौटे। पंड्या ने 42 गेंद में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। इस तरह उन्होंने T20 क्रिकेट में अनोखा कारनामा कर दिया। दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप सी मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने पंजाब के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही T20 क्रिकेट में 300 छक्कों का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट में 300 छक्के जड़ने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, एमएस धोनी, केएल राहुल और सुरेश रैना T20 में यह कमाल किया था।
हार्दिक ने छुआ बड़ा मुकाम
T20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने के साथ ही हार्दिक ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल क्लब में जगह बना ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि हार्दिक दूसरे ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने T20 क्रिकेट में बिना कोई शतक लगाए 300 छक्के अपने नाम किए हैं। इससे पहले इस लिस्ट में इकलौते भारतीय महेंद्र सिंह धोनी का नाम शुमार था। धोनी के नाम T20 क्रिकेट में 350 छक्के दर्ज हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा - 547
विराट कोहली - 435
सूर्य कुमार यादव - 394
संजू सैमसन - 364
एमएस धोनी - 350
केएल राहुल - 332
सुरेश रैना - 325
हार्दिक पांड्या - 303




