Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ना फिल्म, ना प्रोजेक्ट फिर भी लग्जरी लाइफ जीती हैं हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ, जानें Natasa की कमाई का राज

Anjali Tyagi
6 March 2026 7:30 PM IST
ना फिल्म, ना प्रोजेक्ट फिर भी लग्जरी लाइफ जीती हैं हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ, जानें Natasa की कमाई का राज
x



मुंबई। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के रास्ते काफी पहले ही अलग हो चुके है। ऐसे में सवाल उठता है कि हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा किसी फिल्म में भी नजर नहीं आ रहीं। साथ ही एक्ट्रेस ने किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा भी नहीं की है फिर बिना कमाए कैसे लग्जरी लाइफ जीती हैं।


नताशा का जन्म 4 मार्च 1992 में सर्बिया में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कई पॉपुलर ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करके की थी।


नताशा कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम करती हैं और विज्ञापन फिल्मों के जरिए मोटी कमाई करती हैं। नताशा की कुल संपत्ति लगभग ₹20 करोड़ से ₹28 करोड़ के बीच आंकी गई है।


वह एक प्रभावशाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग के जरिए वह पेड कोलाबरेशन और स्पॉन्सर्ड पोस्ट से आय अर्जित करती हैं।


वह मॉडलिंग असाइनमेंट और फिल्मों में स्पेशल डांस नंबर्स के लिए जानी जाती हैं (जैसे प्रसिद्ध गाना 'डीजे वाले बाबू')।


नताशा 'बिग बॉस 8' और 'नच बलिए 9' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं और कुछ फिल्मों (जैसे 'सत्याग्रह') में भी काम किया है।


Next Story