Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हार्दिक पंड्या की EX वाइफ ने बिकिनी में उड़ाया गर्दा, नताशा का बोल्ड अंदाज हो रहा वायरल

Anjali Tyagi
14 March 2026 2:00 PM IST
हार्दिक पंड्या की EX वाइफ ने बिकिनी में उड़ाया गर्दा, नताशा का बोल्ड अंदाज हो रहा वायरल
x



मुंबई। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स-वाइफ और सर्बियन मॉडल नताशा स्टेनकोविक हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। नताशा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर इन पर प्यार लुटा रहे है।


नताशा ने हाल ही में येलो बिकिनी में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपना फिट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।


वेकेशन के दौरान नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ बीच पर सुकून के पल बिता रही हैं। उन्होंने अगस्त्य की भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बीच पर चिल करता दिख रहा है।


हालांकि नताशा ने अपनी सटीक लोकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन तस्वीरों के बैकग्राउंड में खूबसूरत हरियाली और समुद्र का नजारा देखा जा सकता है।


हाल ही में यह खबर भी आई थी कि हार्दिक ने नताशा और अगस्त्य को एक लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जुलाई 2024 में तलाक की आधिकारिक घोषणा के बाद से दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।


एक ओर जहां नताशा वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं, वहीं हार्दिक पंड्या मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपने नए रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं।

Next Story