Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हर्षित राणा की हुई सर्जरी! किक्रेटर ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले-अब रिकवरी और अपनी पसंदीदा चीजों को फिर से करने पर दूंगा ध्यान

Shilpi Narayan
9 Feb 2026 7:00 PM IST
हर्षित राणा की हुई सर्जरी! किक्रेटर ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले-अब रिकवरी और अपनी पसंदीदा चीजों को फिर से करने पर दूंगा ध्यान
x

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी हुई है, जिसकी वजह से उनका T20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है। हर्षित, डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया के पहले मैच से एक दिन पहले वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हुए थे। घुटने में चोट लगने के बाद राणा को मुंबई में USA के खिलाफ भारत के पहले मैच से एक दिन पहले टीम से बाहर कर दिया गया था। अब युवा तेज गेंदबाज ने अपनी फिटनेस के बारे में एक अपडेट शेयर किया है।

सर्जरी सही से हो गई

दरअसल, राणा ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अंगूठा दिखाते हुए अपनी एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन पर लिखा कि सर्जरी सही से हो गई, अब रिकवरी और अपनी पसंदीदा चीजों को फिर से करने पर ध्यान है। बता दें कि हर्षित को पिछले हफ्ते डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका था और 16 रन दिए थे, जिसके बाद वो लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। घुटने की चोट के चलते उन्हें टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम से बाहर होना पड़ा।

मेडिकल टीम ने सर्जरी कराने की दी थी सलाह

जिसके बाद जांच में पता चला कि उन्हें लेटरल मनिस्कस इंजरी हुई है। मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने अपना ऑपरेशन करवाया। वहीं, हर्षित के इंजर्ड होने के चलते भारत ने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आखिरी समय में टीम में बुलाया, जो T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में न चुने जाने के बाद जर्मनी जाने की तैयारी कर रहे थे।

Next Story