
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- DELHI: मेरे चाचा और...
DELHI: मेरे चाचा और दोस्त से शारीरिक संबंध बनाओ, नहीं मानी तो ...प्रेमिका को PG में बुलाकर घोंट दिया गला, जानें कैसे खुला राज

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के एक पीजी में 35 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या कर दी गई , जिसमें पुलिस ने अहम खुलासे किए हैं। दरअसल आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो उसके चाचा की हवस का शिकार बनने से महिला ने मना कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी, उसके चाचा और चाचा के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के अनुसार, यह वारदात मंगोलपुरी के पत्थर मार्केट स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) आवास में हुई। दिल्ली के मंगोलपुरी में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी 35 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर शव बेडबॉक्स में छिपा दिया। आरोपी ने महिला पर अपने चाचा और उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया था, जिसके इनकार पर उसने गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया।
मुख्य आरोपी चिकन का दुकान चलाता था
मुख्य आरोपी 22 वर्षीय युवक एक चिकन की दुकान चलाता था और उसका उसी इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती थी और उसके बच्चे भी हैं। आरोपी ने अपने एक दोस्त के पीजी में कमरा लिया और महिला को वहां मिलने बुलाया था। वहां युवक का 50 वर्षीय चाचा और चाचा का 52 वर्षीय दोस्त भी पहले से मौजूद थे।
आरोपी ने अपना कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने महिला पर दबाव बनाया कि वह उसके चाचा और चाचा के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने इस घिनौनी मांग को ठुकरा दिया, तो आरोपी तैश में आ गया। उसने महिला को जमीन पर पटक दिया, उसके माथे पर चोट पहुंचाई और फिर कंबल से मुंह दबाकर गला घोंट दिया।
चाचा और दोस्त कर रहे थे पहरेदारी
हैरानी की बात यह है कि जब युवक कमरे के अंदर कत्ल कर रहा था, तब उसका चाचा और उसका दोस्त कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। हत्या के बाद तीनों ने मिलकर शव को कमरे में रखे बेडबॉक्स के अंदर ठूंस दिया और वहां से फरार हो गए।
पीजी संचालक को हुआ शक
जब पीजी का मालिक वापस लौटा, तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा आधा खुला है और उसका दोस्त गायब है। कमरे के अंदर जाने पर उसे बेडबॉक्स के बाहर एक पैर निकला हुआ दिखाई दिया। जब उसने बॉक्स खोला, तो अंदर महिला की लाश देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने की कार्रवाई
डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी और उसके दोनों सहयोगियों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।




