
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कहीं आप भूल तो नहीं गए...
कहीं आप भूल तो नहीं गए मशहूर विलेन रंजीत को? 84 की उम्र में इनका ताजा हाल जानकर हो जाएंगे आश्चर्यचकित...

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रंजीत इन दिनों चर्चा में छाए हुए हैं। लेकिन इस बार किसी फिल्म के कारण नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस के लिए। दरअसल 84 साल की उम्र में भी वो जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहीं रंजीत अपने इस खास अंदाज से फैंस को चौंका रहे हैं।
रंजीत को बेटी देती है गाइडलाइन
दरअसल वीडियो में रंजीत जिम में 'केबल चेस्ट फ्लाई' एक्सरसाइज करने की कोशिश करते दिखाई दिए। शुरुआत में उन्हें थोड़ी मुश्किल होती है और मूवमेंट करना दिक्कत आती है। इसी दौरान उनकी बेटी, जो उनकी फिटनेस ट्रेनर भी हैं, उन्हें पीछे से गाइड करती नजर आती हैं। जब रंजीत सही तरीके से एक्सरसाइज नहीं कर पाते, तो उनकी बेटी उन्हें मजाकिया अंदाज में उनके पुराने फिल्मों के दिनों की याद दिलाती हैं, जब वो विलेन के रोल में हीरोइनों को पकड़ते थे। इस बात को सुनकर रंजीत हंसते हुए कहते हैं, तो ऐसे बोलो ना और फिर उसी अंदाज में एक्सरसाइज करने लगते हैं। इस वीडियो को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि यदि ऐसे ही वर्कआउट करेंगे तो हमेशा फिट रहेंगे।कह
रंजीत का फिल्मी सफर
गौरतलब है कि रंजीत का फिल्मी सफर शानदार रहा है। 70 और 80 के दशक में वो बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर विलेन में गिनती होती थी। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाकर अलग पहचान बनाई। हालांकि असल जिंदगी में वो बहुत साधारण और अच्छे इंसान हैं। फिल्म इडंस्ट्री में रंजीत ने अपनी खास जगह बनाई है। अब इस उम्र में भी उनका फिटनेस को लेकर एक्टिव रहना फैंस को प्रेरित कर रहा है।




