Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वो पाप धोने वाले मशीन नहीं... प्रेमानंद महाराज पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने दिया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

Shilpi Narayan
19 Aug 2025 8:30 PM IST
वो पाप धोने वाले मशीन नहीं... प्रेमानंद महाराज पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने दिया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
x
एक यूजर्स ने लिखा कि खेसारी लाल यादव आपका बाबा प्रेमानंद पर बयान समझदारी भरा है, पर आपकी खुद की अश्लील छवि के कारण ये विरोधाभासी लगता है।

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज ने ऐसे बयान दे दिए कि ये दोनों सुर्खियों में हैं। वहीं इनके बयान के बाद से जमकर बवाल हुआ था। इन सबके बीच भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर एक प्रतिक्रिया दी। वे पोस्ट के जरिए सलाह देते नजर आए। जिसके बाद एक्टर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं

दरअसल, खेसारी लाल यादव ने लिखा कि एक अपील, प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातों को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता ।

उसका धर्म-नैतिकता पर ज्ञान देना अटपटा है

खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट के बाद यूजर्स भी एक से एक कमेंट कर रहे। एक ने लिखा कि खेसारी लाल यादव आपका बाबा प्रेमानंद पर बयान समझदारी भरा है, पर आपकी खुद की अश्लील छवि के कारण ये विरोधाभासी लगता है। जिसकी कला में खुद फूहड़ता हो, उसका धर्म-नैतिकता पर ज्ञान देना अटपटा है। कितने लोग ऐसा ही सोचते हैं?

खुद अश्लीलता फैलाने वाला है

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि खुद अश्लीलता फैलाने वाला है इसे तो लगेगा ही दूसरे नचनिया के साथ अश्लील डांस करने में । अगर इसे अश्लीलता नजर नहीं आता तो अपने बहन, मां , पत्नी और बेटी के साथ अश्लील डांस करके दिखाए तब पता चलेगा अश्लीलता क्या है।

ज्ञान देने वाले को अपना पेंदी चेक करना चाहिए

ज्ञान देने वाले को अपना पेंदी चेक करना चाहिए जो खुद अपने को नाच के लौंडा बता रहे हैं और वो ही प्रेमानंद महाराज जैसे संत पर टिप्पणी कर रहे हैं.... छी छी छी छी। इनको याद दिला दे कि भोजपुरी को सबसे ज्यादा गंदा भी इन्होंने ही किया है। भोजपुरी अब शर्मनाक महसूस होने लगी है।

प्रेमानंद महाराज ने दिया था यह बयान

बता दें कि प्रेमानंद महाराज अलग-अलग मुद्दों पर बोलते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने आज के दौर के लड़के-लड़कियों को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि आज के दौर में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़के और लड़कियां ही पवित्र होती हैं। बाकी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में हैं। जो युवक कई लड़कियों से रिश्ते बना चुका होता है वह शादी के बाद अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाता है।

Next Story