Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना...भाई के सपोर्ट में उतरी प्रियंका गांधी, बोलीं- राहुल सबसे ज्यादा सेना का सम्मान करते हैं

Shilpi Narayan
5 Aug 2025 12:35 PM IST
वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना...भाई के सपोर्ट में उतरी प्रियंका गांधी, बोलीं- राहुल सबसे ज्यादा सेना का सम्मान करते हैं
x
प्रियंका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान का गलत मतलब निकाला है

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कल राहुल गांधी को सेना पर दिए गए बयान के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह सबसे ज्यादा सेना का सम्मान करते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान का गलत मतलब निकाला है।

सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया है। उनके दिल में उन सभी के लिए आदर है। वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं। सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? इन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तो अब इस मुद्दे(SIR) पर भी चर्चा कीजिए।

Next Story