Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

करियर बनाने के लिए पत्नी को भेजा था इटली, विदेश में कर बैठी इश्क! सहन नहीं कर सका पति, दे दी जान

Anjali Tyagi
16 Feb 2026 2:50 PM IST
करियर बनाने के लिए पत्नी को भेजा था इटली, विदेश में कर बैठी इश्क! सहन नहीं कर सका पति, दे दी जान
x

जीरा। पंजाब के जीरा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां विदेश जाने के बाद एक महिला के अवैध संबंधों से आहत होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि पीड़ित पति ने अपनी पत्नी को बेहतर भविष्य के लिए इटली भेजा था। आरोप है कि वहां जाने के बाद पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बन गए, जिससे पति काफी तनाव में था। पत्नी की बेवफाई और अवैध संबंधों की जानकारी मिलने से आहत होकर पति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना का कारण

जीरा के अवान रोड निवासी मृतक रणबीर सिंह उर्फ राणा की मां प्रकाश कौर ने बताया कि उसके बेटे के विदेश जाने पर उसकी पत्नी बलविंदर कौर के आरोपी बलदेव सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। उसका बेटा लगभग सात साल बाद घर लौटा तो उसे भी बलदेव सिंह ने धमकाया।

मकान भी करवा लिया था अपने नाम

प्रकाश कौर ने बताया कि उसका मकान भी बलविंदर कौर ने धोखे से अपने नाम करवा लिया और बेच दिया। इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर के बलदेव सिंह नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे जिसके कारण रणबीर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बलदेव सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story