Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गाड़ी रोककर ढाबे में घुसा और चाकू उठाकर रेत डाली अपनी ही गर्दन...आखिर युवक ने क्यों किया ऐसा?

Aryan
6 March 2026 1:38 PM IST
गाड़ी रोककर ढाबे में घुसा और चाकू उठाकर रेत डाली अपनी ही गर्दन...आखिर युवक ने क्यों किया ऐसा?
x
गर्दन रेतने के बाद खून से लथपथ सलमान बदहवास होकर ढाबे से बाहर की ओर भाग गया।

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक ढाबे के पास दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक युवक ने चाकू से खुद पर वार करके आत्महत्या कर ली। इसके बाद यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ढाबे के चाकू लेकर खुद पर किया वार

सीसीटीवी फुटेज में सलमान नाम का युवक ढाबे के अंदर एक टेबल पर रखा चाकू उठाता है और अचानक अपनी ही गर्दन पर चला देता है। घटना के समय ढाबे पर अन्य लोग भी मौजूद थे जो खाना खाने आए थे। गर्दन रेतने के बाद खून से लथपथ सलमान बदहवास होकर ढाबे से बाहर की ओर भाग गया। हाईवे के किनारे मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते और उसे बचाने की कोशिश करते,तब तक अधिक खून बह जाने के कारण वह ढाबे के सामने ही जमीन पर गिर गया।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई

अचानक कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। युवक की इस खौफनाक हरकत से लोग दहशत में आ गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि मृतक सलमान बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के गांव दूना का निवासी है। वह दिल्ली में नाई का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर सलमान ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

नशे का आदी था सलमान

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सलमान पिछले काफी समय से दिल्ली में अकेला रह रहा था और उसे नशे की लत थी। पुलिस को शक है कि शायद मानसिक तनाव या नशे की स्थिति में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।


Next Story