
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रोज महिला किरायेदार को...
रोज महिला किरायेदार को नहाते हुए देखता था...ऐसे पता चला हिडेन कैमरे का, जानें फिर क्या हुआ

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के वेंगलराव नगर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामला एक मकान मालिक और किरायेदार के बीच का है। दरअसल, मकान मालिक घर में बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक हिडेन कैमरा लगा रखा था। जिससे वह रोज महिला किरायेदार को नहाते हुए देखता था।
पुलिस ने बताया
पुलिस के कहा कि वाली 23 वर्षीय विवाहित महिला अपने पति के साथ जवाहर नगर में अशोक यादव के मकान में किराए पर रहती थी। यह महिला एक निजी फर्म में काम करती है। जानकारी के मुताबिक, 4 अक्टूबर को, महिला ने मकान मालिक को सूचित किया कि बाथरूम की लाइट काम नहीं कर रही है। उसके बाद अशोक यादव ने उसे ठीक करने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को भेजा था।
पति ने बल्ब होल्डर में एक ढीला पेंच देखा
दरअसल दो-तीन दिन पहले महिला के पति ने बल्ब के होल्डर में एक ढीला पेंच देखा फिर उसने उसका जांच किया। टॉर्च से गहराई से जांच करने के बाद होल्डर के अंदर एक हिडेन कैमरा देखकर उसका दिमाग सन्न रह गया। जब पति ने मकान मालिक से इस बारे में बात की तो उसने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।
दंपति को दी धमकी
मकान मालिक ने दंपति को पुलिस से बात न करने की धमकी दी थी। उसके बाद कपल ने हिम्मत करके पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस मधुरानगर थाना ने मकान मालिक अशोक यादव और इलेक्ट्रीशियन चिंटू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इलेक्ट्रीशियन की तलाश जारी है।