Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम की जीत के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, किए बप्पा के दर्शन

Anjali Tyagi
5 Feb 2026 1:48 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम की जीत के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, किए बप्पा के दर्शन
x

नई दिल्ली। मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रच सकती है, क्योंकि आज तक कोई भी मेजबान देश इस खिताब को जीत नहीं पाया है। 10वें संस्करण को शुरू होने में अब 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 7 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले ICC पुरुष T20 विश्व कप से पहले आज मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए। गंभीर ने मंदिर में सुबह की आरती में भाग लिया और आगामी मेगा इवेंट में टीम इंडिया की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

टीम की जीत के लिए मंदिर पहुंचे गंभीर

बता दें कि T20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की जीत और सफलता के लिए प्रार्थना करना। T20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

भारतीय टीम का शेड्यूल

7 फरवरी (शनिवार), बनाम यूएसए- मुंबई

12 फरवरी (गुरुवार), बनाम नामीबिया- दिल्ली

15 फरवरी (रविवार), बनाम पाकिस्तान- कोलंबो

18 फरवरी (बुधवार), बनाम नीदरलैंड- अहमदाबाद।

Next Story