Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जम्मू के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही, कई घरों को नुकसान, सड़कों पर जल प्रलय, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

Shilpi Narayan
26 Aug 2025 1:01 PM IST
जम्मू के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही, कई घरों को नुकसान, सड़कों पर जल प्रलय, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद
x

जम्मू- कश्मीर । जम्मू- कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के डोडा जिले में बादल फटने से तबाही की बात सामने आई है। वहीं इलाके में राहत बचाव कार्य जारी है। फिलहाल स्थानीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार 10 से ज्यादा मकानों को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा क्षति सड़क को पहुंची है। स्थिति काफी भयावह रूप ले रही है। इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी है। पानी के साथ मलबा बह रहा है।

उधर जम्मू संभाग में भी भारी बारिश हो रही है और बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। वहीं बाढ़ की स्थिति देखते हुए लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। कहा जा रहा है कि जम्मू के कई इलाकों में बाढ़ आई है। वहीं 100 साल के बाद जम्मू में इतनी बारिश हुई है। आज शाम तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। स्थिति काफी भयावह रूप ले चुकी है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को किया बंद

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी तबाही हुई है। सड़क पर कई जगह पत्थर गिर गए हैं, भूस्खलन की भी जानकारी मिली है। उधर नदियां उफान पर हैं। नदी के इर्द-गिर्द पानी भरा हुआ है इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से नदी नाले से दूर चले जाने की अपील की है।

Next Story