
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली-NCR में तेज...
दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से रात हुई सर्द! IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें कल का मौसम

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में आज दिन भर हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। हालांकि रात में फिर से तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इस दौरान हल्की गरज और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हुआ बदलाव
वहीं IMD ने 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और यलो अलर्ट जारी किया है। यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है, जिससे तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। बारिश के दौरान ट्रैफिक रेंगता नजर आया। तेज आंधी से एनसीआर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।
12 अप्रैल को हवा की रफ्तार हो सकती है कम
मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।




