Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Delhi NCR में झमाझम बारिश! दस दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत

Neeraj Jha
28 Jun 2025 4:47 PM IST
Delhi NCR में झमाझम बारिश! दस दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत
x
करीब 3 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बूंदें शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश होती रही। उसके बाद बारिश हल्की हो गई

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में मानसून आने और बारिश होने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी झूठी साबित होने पर आज इंद्र देवता का दिल खुद पिघल गया। दोपहर 3:00 से दिल्ली एनसीआर के अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे 10 दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।

अचानक छाए बादल, अचरज में रह गए लोग

कल रात भीषण गर्मी तो थी ही और उमस भी बहुत ज्यादा थी। लोग कयास लगा रहे थे कि इस उमस के चलते बारिश होगी लेकिन आज की सुबह ने दुखी कर दिया। तेज धूप निकली, साथ में भारी उमस और गर्मी के साथ। लेकिन दोपहर में अचानक से मौसम ने करवट ली। करीब 3:00 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बूंदें शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश होती रही। उसके बाद बारिश हल्की हो गई, खबर लिखे जाने तक बारिश हो रही है।

कहां-कहां हुई बारिश

दिल्ली के अधिकांश इलाकों में जमकर बारिश हुई। गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश हुई। कुल मिलाकर पूरे दिल्ली एनसीआर में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

जलजमाव के साथ लगा जाम

इस बारिश ने नगर निगमों, प्राधिकरणों और संबंधित विभाग की पोल खोल दी। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में जल जमाव हो गया। खासकर नोएडा और गाजियाबाद में जल जमाव देखने को मिला। जल जमाव के चलते ट्रैफिक स्लो हो गया और कई जगहों पर जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

Next Story