Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

केदारनाथ में भारी बर्फबारी! 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी, 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट

Anjali Tyagi
4 April 2026 10:14 AM IST
केदारनाथ में भारी बर्फबारी! 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी, 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट
x

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते केदारनाथ नगर को बर्फ की एक मोटी चादर से ढक दिया है। बता दें कि मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलने वाले हैं। तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे (-11°C) तक गिर गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जानकारी के मुताबिक कड़ाके की ठंड और भारी बर्फ के बावजूद ITBP और उत्तराखंड पुलिस के जवान धाम की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं और नियमित गश्त कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग और मंदिर परिसर से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कुछ आवश्यक सामग्री लेकर घोड़े-खच्चर भी धाम पहुंचने लगे हैं।

बिजली-पानी व्यवस्था

मंदिर समिति की एक 18 सदस्यीय टीम बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटी है ताकि यात्रा शुरू होने तक सभी व्यवस्थाएं पूरी हो सकें।

इन क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि 3300 मीटर से उससे अधिक उत्तराखंड के शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ हो सकती है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में गरज के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया है।

चारधाम यात्रा 2026 की अन्य तिथियां

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम: 19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया के दिन)।

बद्रीनाथ धाम: 23 अप्रैल 2026।

Next Story